Class 10 Science – Life Processes (पोषण) 6 Notes, Diagrams & Important Questions in Hindi

Class 10 Science Notes Hindi, Life Processes Chapter 6, पोषण notes class 10, Human Digestive System diagram Hindi, प्रकाश संश्लेषण notes, Photosynthesis in Hindi, Amoeba Nutrition process, अमीबा में पोषण, Parasitic Nutrition Hindi, Class 10 Science – Life Processes (पोषण) Notes, Diagrams & Important Questions in Hindi Saprotrophic Nutrition notes, Bihar Board Class 10 Science, 2 marks questions life processes, 5 marks questions life processes

Class 10 Science – Life Processes (पोषण)
लघु-उतरीय 2

प्रश्न:- 1
जैव प्रक्रम किसे कहते हैं?

उत्तर :-  

जीवों के शरीर में होने वाली वे सभी आवश्यक क्रियाएँ, जिनके द्वारा जीव अपने जीवन को बनाए रखते हैं, ऊर्जा प्राप्त करते हैं तथा वृद्धि और विकास करते हैं, जैव प्रक्रम कहलाती हैं।

            इन प्रक्रमों में मुख्य रूप से पोषण, श्वसन, परिवहन और उत्सर्जन शामिल होते हैं।

प्रश्न:- 2
स्वपोषी पोषण और परपोषी पोषण में क्या अंतर है?

स्वपोषी पोषण

परपोषी पोषण

इसमें जीव अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।

इसमें जीव भोजन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर रहते हैं।

इसमें क्लोरोफिल और सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है।

इसमें क्लोरोफिल या सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती।

पौधे स्वपोषी पोषण करते हैं।

मनुष्य और जानवर परपोषी पोषण करते हैं।

प्रश्न: 3
प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्रियाँ कौन-कौन सी हैं? और ये पौधे कहाँ से प्राप्त करते हैं?

उत्तर : – 

प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्रियाँ हैं — जल, कार्बन डाइऑक्साइड और सूर्य का प्रकाश।

पौधे  जल जड़ों द्वारा मिट्टी से, कार्बन डाइऑक्साइड पत्तियों के रंध्रों द्वारा वायु से तथा सूर्य का प्रकाश सूर्य से प्राप्त करते हैं।

प्रश्न:- 4
प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा लिखें तथा इसकी प्रक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखें।

उत्तर : – 

प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया है, जिसमें हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड और जल से भोजन (ग्लूकोज) बनाते हैं तथा ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।

                                 रासायनिक समीकरण:

Class 10 Science – Life Processes (पोषण)

प्रश्न:- 5
अमीबा में पोषण की प्रक्रिया को समझाएँ। (कूटपाद / Pseudopodia का महत्व) ।

उत्तर : – 

अमीबा में पोषण की प्रक्रिया को होलोजोइक पोषण कहते हैं। अमीबा भोजन को पकड़ने और निगलने के लिए अस्थायी उँगलीनुमा संरचनाएँ बनाता है जिन्हें कूटपाद (Pseudopodia) कहते हैं। कूटपाद भोजन को चारों ओर से घेरकर उसे अंदर ले लेते हैं, जिससे भोजन रसधानी (Food vacuole) बनती है, जहाँ भोजन का पाचन होता है।

प्रश्न: - 6
हमारे आमाशय में अम्ल (HCl) की क्या भूमिका है?

उत्तर : – 

आमाशय में स्रावित हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) भोजन को अम्लीय माध्यम प्रदान करता है, जिससे पेप्सिन एंजाइम सक्रिय होकर प्रोटीन के पाचन में सहायता करता है।
                           साथ ही यह भोजन के साथ प्रवेश करने वाले हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करके शरीर को रोगों से बचाता है।

प्रश्न:-7
पाचक एंजाइमों का क्या कार्य है?

उत्तर : – 

पाचक एंजाइम भोजन के जटिल अणुओं को सरल और घुलनशील पदार्थों में बदल देते हैं, जिससे भोजन का पाचन आसान हो जाता है और शरीर उन्हें आसानी से अवशोषित कर लेता है।
                      इस प्रकार ये एंजाइम शरीर को ऊर्जा और पोषक तत्व प्राप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रश्न:- 8
पित्त (Bile juice) क्या है? यह पाचन में कैसे मदद करता है?

उत्तर : – 

पित्त एक पाचक द्रव है, जो यकृत (Liver) में पैदा होता  है और पित्ताशय में संचित हो जाता  है। जब पाचन कि क्रिया होती है तो यह आंत्र में जाकर वसा (Fat) को छोटे-छोटे कणों में तोड़ देता है, जिससे वसा का पाचन सरल हो जाता है तथा आंतों में एंजाइमों की क्रिया सुचारु रूप से पूरा हो जाता है।

प्रश्न:- 9
विल्ली (Villi) या दीर्घरोम क्या हैं? इनके कार्य लिखें।

उत्तर : – 

विल्ली छोटी आँत की भीतरी दीवार पर पाई जाने वाली उँगलीनुमा संरचनाएँ होती हैं, जो अवशोषण क्षेत्र को बढ़ाती हैं।
इनका मुख्य कार्य पचे हुए भोजन के पोषक तत्वों को पचे भोजन से रक्त में अवशोषित कर रक्त में पहुंचना है।

प्रश्न:- 10
शाकाहारी जीवों की छोटी आँत मांसाहारी जीवों की तुलना में लंबी क्यों होती है?

उत्तर : – 

शाकाहारी जीवों को पौधों से प्राप्त भोजन में उपस्थित सेल्यूलोज* को पचाने में अधिक समय लगता है, इसलिए उनके शरीर में छोटी आँत लंबी होती है ताकि भोजन का पूर्ण पाचन और अवशोषण हो सके।
                         जबकि मांसाहारी जीवों  का भोजन सरल होता है, इसलिए उनकी छोटी आँत अपेक्षाकृत छोटी होती है।

            नोट :-      सेल्यूलोज एक जटिल कार्बोहाइड्रेट है जो पौधों की कोशिका-भित्ति (Cell Wall) का मुख्य घटक होता है।

प्रश्न:- 11
परजीवी पोषण क्या है? दो उदाहरण दें।

उत्तर : – 

जब कोई जीव दूसरे जीव के शरीर पर या उसके भीतर रहकर उससे भोजन प्राप्त करता है, तो इस प्रकार के पोषण को परजीवी पोषण कहते हैं।
              उदाहरण: जूँ, फीताकृमि।

प्रश्न:- 12
प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल क्यों आवश्यक है?

उत्तर : –  प्रकाश संश्लेषण में क्लोरोफिल आवश्यक है क्यों कि —-                                         (i) क्लोरोफिल सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करता है|            (ii) सूर्य उर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदलने में सहायता करता है|      (iii) इससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया संभव होती है।
 (iv इसके बिना पौधे भोजन नहीं बना सकते।

प्रश्न:-13
रंध्र (Stomata) क्या है? इसके दो प्रमुख कार्य लिखें।

उत्तर : –

रंध्र पत्तियों की सतह पर पाए जाने वाले सूक्ष्म छिद्र होते हैं। इनके द्वारा पौधों में गैसों का आदान-प्रदान होता है तथा जल वाष्प के रूप में बाहर निकलता है, जिसे वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न:-14
मृतजीवी पोषण (Saprotrophic Nutrition) किसे कहते हैं? दो उदाहरण दें।

उत्तर : –

जब कोई जीव मृत एवं सड़े-गले पदार्थों से अपना भोजन प्राप्त करता है, तो उसे मृतजीवी पोषण कहते हैं। ऐसे जीव भोजन को बाहरी एंजाइम से घोलकर अवशोषित करते हैं।
                                                                  उदाहरण: फफूँद, मशरूम।

प्रश्न:- 13
एंजाइम क्या हैं? पाचन में इनका क्या महत्व है?

उत्तर : –

एंजाइम जैव-उत्प्रेरक होते हैं, जो भोजन के जटिल अणुओं को सरल व घुलनशील पदार्थों में बदल देते हैं।                                        इससे भोजन का पाचन शीघ्र होता है और शरीर पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।

प्रश्न:- 14
मनुष्य के मुख में लार (Saliva) की क्या भूमिका है?

उत्तर : –

लार भोजन को गीला एवं चिकना बनाती है जिससे निगलना आसान होता है। इसमें उपस्थित एमाइलेज एंजाइम स्टार्च को शर्करा में बदलकर पाचन की प्रक्रिया प्रारंभ करता है।

प्रश्न:- 14
मनुष्य के मुख में लार (Saliva) की क्या भूमिका है?

Scroll to Top