🚀 Download Full Success PDF
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective के सभी विस्तृत उत्तरों की पूर्ण PDF यहाँ से प्राप्त करें।
Download PDF Now 📥
1. नियंत्रण एवं समन्वय से आप क्या समझते हैं?
जीवों के शरीर में विभिन्न अंगों और प्रणालियों का एक साथ सामंजस्य बिठाकर कार्य करना ताकि शरीर बाहरी परिवर्तनों (उद्दीपनों) के प्रति सही प्रतिक्रिया दे सके, नियंत्रण एवं समन्वय कहलाता है। यह प्रक्रिया शरीर की स्थिरता को सुनिश्चित करती है।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
2. तंत्रिका तंत्र का मुख्य कार्य क्या हैं?
तंत्रिका तंत्र का मुख्य कार्य बाहरी वातावरण से सूचनाओं को ग्रहण करना, उन्हें विद्युत आवेगों के रूप में मस्तिष्क तक पहुँचाना और मस्तिष्क के निर्देशों को अंगों तक भेजकर प्रतिक्रिया कराना है।
{ नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
3. हार्मोन क्या होते हैं?
हार्मोन अंतःस्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित होने वाले रासायनिक संदेशवाहक हैं, जो सीधे रक्त में मिलकर विशिष्ट अंगों की कोशिकाओं तक पहुँचते हैं और शारीरिक क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं
।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह Repeated प्रश्न है।}
4. पौधों में नियंत्रण एवं समन्वय कैसे होता हैं?
पौधों में तंत्रिका तंत्र नहीं होता, इसलिए उनमें नियंत्रण एवं समन्वय पूरी तरह से रासायनिक पदार्थों (पादप हार्मोन) और प्रकाशनुवर्तन अथवा गुरूत्वानुवार्तन जैसे उद्दीपनों के प्रति गति द्वारा होता है।।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह महत्वपूर्ण प्रश्न है।}
5. रिफ्लेक्स क्रिया (प्रतिवर्ती क्रिया) क्या है?
किसी उद्दीपन के प्रति होने वाली अचानक और अनैच्छिक प्रतिक्रिया, जिसे मस्तिष्क के बजाय मेरुरज्जु (Spinal Cord) नियंत्रित करता है, रिफ्लेक्स क्रिया कहलाती है। जैसे- गरम वस्तु छूने पर हाथ का अचानक पीछे खिंचना।।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
6. रिफ्लेक्स आर्क (प्रतिवर्ती चाप) क्या है?
प्रतिवर्ती क्रिया के दौरान तंत्रिका आवेग जिस पथ (रास्ते) का अनुसरण करते हैं, उसे रिफ्लेक्स आर्क कहते हैं। इसमें ग्राही अंग → संवेदी तंत्रिका → मेरुरज्जु → प्रेरक तंत्रिका → पेशी शामिल हैं।।
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
7. पौधों में वृद्धि हार्मोन का नाम लिखिए।
ऑक्सिन (Auxin) और जिबरेलिन (Gibberellins) पौधों के प्रमुख वृद्धि हार्मोन हैं।
8. ऑक्सिन का एक कार्य लिखिए।
औक्सिन कोशिका के विस्तार (Cell Elongation) में मदद करता है और पौधे को प्रकाश की दिशा में मुड़ने (प्रकाशानुवर्तन) में सहायता करता है।।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
9. मानव मस्तिष्क के तीन भागों के नाम लिखिए।
(i) अग्र-मस्तिष्क (Forebrain), (ii) मध्य-मस्तिष्क (Midbrain), और (iii) पश्च-मस्तिष्क (Hindbrain)।
10. मेरुरज्जु (Spinal Cord) का एक कार्य लिखिए।
मेरुरज्जू प्रतिवर्ती क्रियाओं (Reflex Actions) का मुख्य केंद्र है और मस्तिष्क तथा शरीर के शेष भागों के बीच संदेशों का संचरण करता है ।
11. अंतःस्रावी ग्रंथि क्या है?
वे ग्रंथियाँ जो नलिकाविहीन (Ductless) होती हैं और अपने स्राव (हार्मोन) को सीधे रक्त में छोड़ती हैं, अंतःस्रावी ग्रंथियाँ कहलाती हैं।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
12. पिट्यूटरी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि क्यों कहते हैं?
क्योंकि यह ग्रंथि अन्य सभी अंतःस्रावी ग्रंथियों (जैसे थायराइड, एड्रिनल) के हार्मोन स्राव को नियंत्रित और निर्देशित करती है।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
13. थायरॉक्सिन हार्मोन का एक कार्य लिखिए।
थायरॉक्सिन हार्मोन शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा के उपापचय (Metabolism) को नियंत्रित करता है, जिससे संतुलित वृद्धि होती है।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
14. इंसुलिन की कमी से कौन-सा रोग होता है?
इंसुलिन की कमी से मधुमेह (Diabetes) रोग होता है, क्योंकि यह रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
15. पौधों में गति के दो प्रकार लिखिए।
(i) अनुवर्तन गति (जैसे प्रकाश की ओर मुड़ना) और (ii) कुंचन गति (जैसे छुई-मुई की पत्तियों का बंद होना)।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
16. तंत्रिका आवेग क्या है?
तंत्रिका कोशिका में सूचनाओं का विद्युत संकेतों के रूप में चलना 'तंत्रिका आवेग' कहलाता है।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
17. पौधों में हार्मोन का एक नाम लिखिए।
18. तंत्रिका और हार्मोन में एक अंतर लिखिए।
तंत्रिका संदेश विद्युत आवेग के रूप में बहुत तेजी से चलते हैं, जबकि हार्मोन संदेश रासायनिक रूप में रक्त द्वारा धीमी गति से चलते हैं।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
19. तंत्रिका तंत्र के मुख्य भागों का वर्णन कीजिए।
तंत्रिका तंत्र के मुख्य तीन भाग हैं: (i) केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (मस्तिष्क और मेरुरज्जु), (ii) परिधीय तंत्रिका तंत्र (मस्तिष्क और मेरुरज्जु से निकलने वाली तंत्रिकाएं), (iii) स्वायत्त तंत्रिका तंत्र (अनैच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण)।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
20. रिफ्लेक्स क्रिया का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
रिफ्लेक्स क्रिया मेरुरज्जु द्वारा संचालित होती है। जब शरीर को तत्काल प्रतिक्रिया की जरूरत होती है (जैसे कांटा चुभना), तब सूचना मस्तिष्क तक जाने का इंतजार नहीं करती। संवेदी तंत्रिका संदेश मेरुरज्जु को देती है और वहाँ से प्रेरक तंत्रिका तुरंत पेशी को आदेश देकर हाथ/पैर हटवा देती है।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
21. ऑक्सिन हार्मोन के कार्य लिखिए।
(i) कोशिका विभाजन और विस्तार को बढ़ावा देना। (ii) पौधों को प्रकाश की ओर मुड़ने में मदद करना। (iii) फलों की वृद्धि में सहायता करना।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
22. मानव मस्तिष्क के भागों एवं उनके कार्यों का वर्णन कीजिए।
1. प्रमस्तिष्क: सोचना और स्मृति।
2. अनुमस्तिष्क (सेरिबेलम): शरीर का संतुलन।
3. मेड्युला: हृदय की धड़कन और रक्तचाप जैसी अनैच्छिक क्रियाएं।
{
नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
23. पौधों में नियंत्रण एवं समन्वय कैसे होता है?
पौधों में जंतुओं की तरह तंत्रिका तंत्र नहीं होता है, इसलिए उनमें समन्वय पूरी तरह से रासायनिक पदार्थों द्वारा होता है जिन्हें 'पादप हार्मोन' (Phytohormones) कहा जाता है। ये हार्मोन पर्यावरणीय उद्दीपनों जैसे प्रकाश, जल और गुरुत्वाकर्षण के प्रति पौधों की वृद्धि और दिशात्मक गति को निर्देशित करते हैं।
24. अंतःस्रावी ग्रंथियाँ क्या हैं? उदाहरण दीजिए।
वे ग्रंथियाँ जो नलिकाविहीन (Ductless) होती हैं और अपने द्वारा बनाए गए रासायनिक संदेशवाहकों (हार्मोन) को सीधे रक्त प्रवाह में छोड़ती हैं, अंतःस्रावी ग्रंथियाँ कहलाती हैं। उदाहरण के लिए: थायराइड ग्रंथि (थायरॉक्सिन हार्मोन), अग्न्याशय (इंसुलिन) और एड्रिनल ग्रंथि (एड्रिनलीन)।
25. थायरॉक्सिन हार्मोन की कमी से होने वाले रोग लिखिए।
थायरॉक्सिन हार्मोन की कमी से मुख्य रूप से घेंघा (Goitre) रोग होता है, जिसमें गर्दन की थायराइड ग्रंथि फूल जाती है। इसके अतिरिक्त, बच्चों में इसकी कमी से 'क्रेटीनता' (Cretinism) होती है, जिससे मानसिक और शारीरिक वृद्धि रुक जाती है। नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective में यह प्रश्न बार-बार पूछा जाता है।
26. तंत्रिका तंत्र और हार्मोन तंत्र में मुख्य अंतर लिखिए।
तंत्रिका तंत्र विद्युत संकेतों (इलेक्ट्रोकेमिकल) का उपयोग करता है और इसकी प्रतिक्रिया अत्यंत तीव्र और क्षणिक होती है। इसके विपरीत, हार्मोन तंत्र रासायनिक संदेशों का उपयोग करता है जो रक्त के माध्यम से धीमी गति से चलते हैं, लेकिन इनका प्रभाव अधिक व्यापक और लंबे समय तक बना रहता है।
27. स्पाइनल कॉर्ड (मेरुरज्जु) के मुख्य कार्य लिखिए।
मेरुरज्जु के दो प्रमुख कार्य हैं: (i) यह प्रतिवर्ती क्रियाओं (Reflex Actions) के मुख्य केंद्र के रूप में कार्य करता है और (ii) यह शरीर के विभिन्न अंगों से आने वाली सूचनाओं को मस्तिष्क तक पहुँचाने और मस्तिष्क के आदेशों को अंगों तक ले जाने के लिए मार्ग प्रदान करता है।
28. पौधों में होने वाली गतियों के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
पौधों में दो मुख्य प्रकार की गतियाँ होती हैं: (i) अनुवर्तन गति - जो उद्दीपन की दिशा में होती है (जैसे प्रकाशानुवर्तन, गुरुत्वानुवर्तन, जलानुवर्तन), और (ii) कुंचन गति - जो उद्दीपन की दिशा पर निर्भर नहीं करती (जैसे छुई-मुई की पत्तियों का स्पर्श पर अचानक बंद होना)।
29. सिनेप्स (Synapse) क्या है? इसका महत्व स्पष्ट करें।
दो तंत्रिका कोशिकाओं (Neurons) के बीच के सूक्ष्म खाली स्थान को 'सिनेप्स' कहते हैं। यहाँ विद्युत आवेग रासायनिक संकेतों (Neurotransmitters) में बदलकर अगले न्यूरॉन तक पहुँचते हैं, जिससे सूचना का एकदिशीय और सुचारु संचार सुनिश्चित होता है।
30. आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है?
थायराइड ग्रंथि को 'थायरॉक्सिन' हार्मोन बनाने के लिए आयोडीन की अनिवार्य आवश्यकता होती है। यदि शरीर में आयोडीन की कमी हो जाए, तो थायराइड ग्रंथि असामान्य रूप से बढ़ जाती है जिससे घेंघा रोग होता है। अतः स्वस्थ वृद्धि हेतु आयोडीन युक्त नमक आवश्यक है।
31. फीडबैक मैकेनिज्म (पुनर्भरण क्रियाविधि) क्या है?
शरीर में हार्मोन का स्राव कब और कितनी मात्रा में होना है, इसे नियंत्रित करने वाली स्वचालित आंतरिक विधि को फीडबैक मैकेनिज्म कहते हैं। उदाहरण के लिए, जब रक्त में ग्लूकोज बढ़ता है, तो अग्न्याशय की कोशिकाएं पहचानकर इंसुलिन बढ़ा देती हैं, और स्तर सामान्य होने पर स्राव कम कर देती हैं।
32. एड्रिनलीन को 'आपातकालीन हार्मोन' (Emergency Hormone) क्यों कहते हैं?
एड्रिनलीन हार्मोन विपरीत परिस्थितियों (डर, क्रोध या तनाव) में एड्रिनल ग्रंथि से स्रावित होता है। यह हृदय की धड़कन बढ़ा देता है और शरीर में ऊर्जा का संचार तेज कर देता है, जिससे शरीर 'लड़ो या भागो' (Fight or Flight) की स्थिति के लिए तैयार हो जाता हैं।
{ नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
33. साइटोकाइनिन (Cytokinin) पादर हार्मोन का मुख्य कार्य क्या है?
साइटोकाइनिन मुख्य रूप से कोशिका विभाजन (Cell Division) को तीव्र करता है। यह उन क्षेत्रों में अधिक मात्रा में पाया जाता है जहाँ वृद्धि तेजी से होती है, जैसे फलों और बीजों मेंं।
{ नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह आधारभूत प्रश्न है।}
34. रसायनानुवर्तन (Chemotropism) का एक उदाहरण दीजिए।
पौधों में रसायनों के प्रति होने वाली गति को रसायनानुवर्तन कहते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण पराग नलिका (Pollen tube) का बीजांड (Ovule) की ओर बढ़ना हैं।
35. ऐच्छिक, अनैच्छिक और प्रतिवर्ती क्रियाओं में क्या अंतर है?
• ऐच्छिक क्रियाएँ: जो हमारी इच्छा और सोच-समझकर होती हैं (जैसे- लिखना, चलना)। इन्हें प्रमस्तिष्क (Cerebrum) नियंत्रित करता है।
• अनैच्छिक क्रियाएँ: जो हमारे नियंत्रण में नहीं होतीं (जैसे- हृदय की धड़कन, पाचन)। इन्हें मेड्युला नियंत्रित करता है
।
• प्रतिवर्ती क्रियाएँ: उद्दीपन के प्रति अचानक होने वाली अनैच्छिक प्रतिक्रियाएं (जैसे- आँखों का झपकना)। इन्हें मेरुरज्जु नियंत्रित करता है।
36. छुई-मुई की पत्तियों की गति और प्रकाश की ओर तने की गति में क्या अंतर है?
छुई-मुई की गति 'कुंचन गति' है जो स्पर्श आधारित है, वृद्धि से स्वतंत्र है और अत्यंत तीव्र होती है। जबकि तने की गति 'प्रकाशानुवर्तन' है जो प्रकाश की दिशा में होती है, वृद्धि पर आधारित है और इसकी गति बहुत धीमी होती है।
37. हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
हाइपोथैलेमस मस्तिष्क का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है जो 'मास्टर ग्रंथि' (पिट्यूटरी) के हार्मोन स्राव को नियंत्रित करता है। यह शरीर के तापमान, भूख, प्यास, नींद और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का भी समन्वय करता है।
38.मधुमेह (Diabetes) के कुछ रोगियों को इंसुलिन के इंजेक्शन क्यों दिए जाते हैं?
मधुमेह के रोगियों में अग्न्याशय पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन हार्मोन नहीं बना पाता। इंसुलिन की कमी से रक्त में चीनी (ग्लूकोज) का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ जाता है। इस स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए मरीजों को बाहर से इंसुलिन का इंजेक्शन दिया जाता है।
41. तंत्रिका कोशिका (Neuron) में सूचना के संचरण का मार्ग क्या है?
तंत्रिका तंत्र में सूचना का मार्ग इस प्रकार है: सबसे पहले द्रुमिका (Dendrites) सूचना ग्रहण करती हैं → सूचना कोशिका काय (Cyton) में विद्युत आवेग बनती है → आवेग एक्सॉन (Axon) के माध्यम से तंत्रिका के अंतिम सिरे तक पहुँचता है → रसायनों द्वारा सिनेप्स पार कर अगले न्यूरॉन तक पहुँचता है।
42. घेंघा रोग (Goitre) का मुख्य लक्षण और कारण स्पष्ट करें।
घेंघा रोग का मुख्य लक्षण गले में स्थित थायराइड ग्रंथि का फूल जाना और गर्दन का मोटा हो जाना है। इसका मुख्य कारण भोजन में आयोडीन की कमी होना है, जिससे थायरॉक्सिन हार्मोन का निर्माण प्रभावित होता है।
43. क्या पौधों में भावनाएँ होती हैं? वैज्ञानिक दृष्टिकोण लिखें।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पौधों में जंतुओं की तरह तंत्रिका तंत्र और भावनाएँ नहीं होतीं। वे केवल रसायनों (पादप हार्मोन) और विद्युत संकेतों का उपयोग करके बाहरी उद्दीपनों (प्रकाश, स्पर्श, जल) के प्रति अपनी प्रतिक्रिया या गति व्यक्त करते हैं।
44. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का मुख्य कार्य क्या है?
टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में पाया जाने वाला मुख्य जनन हार्मोन है। इसका कार्य पुरुषों में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों (जैसे दाढ़ी-मूँछ का आना, आवाज़ का भारी होना) का विकास करना और शुक्राणुओं के उत्पादन को नियंत्रित करना है।
45. एस्ट्रोजन हार्मोन कहाँ से स्रावित होता है और इसकी भूमिका क्या है?
एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं के अंडाशय (Ovary) द्वारा स्रावित होता है। यह महिलाओं में स्त्रीोचित शारीरिक परिवर्तनों और मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle) के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियंत्रण एवं समन्वय Class 10 Biology Subjective का यह महत्वपूर्ण टॉपिक है।
प्रश्न 1: मानव तंत्रिका कोशिका (Neuron) की विस्तृत संरचना और कार्यविधि का सविस्तार वर्णन करें।
न्यूरॉन (Neuron): यह तंत्रिका तंत्र की आधारभूत क्रियात्मक और संरचनात्मक इकाई है। मानव शरीर में सूचनाओं का तीव्र संचार विद्युत आवेगों के रूप में न्यूरॉन द्वारा ही होता है।
संरचना के मुख्य भाग:
द्रुमिका (Dendrites): सूचनाओं को ग्राही अंगों से ग्रहण करने वाली शाखाएँ।
कोशिका काय (Cyton): जहाँ सूचना का विश्लेषण और विद्युत आवेग निर्माण होता है।
एक्सॉन (Axon): आवेग को कोशिका काय से दूर अगले न्यूरॉन तक ले जाने वाली लंबी नली।
कार्यविधि: सूचना द्रुमिका द्वारा प्राप्त की जाती है, फिर रासायनिक अभिक्रिया द्वारा विद्युत आवेग उत्पन्न होता है। यह आवेग एक्सॉन से होते हुए सिनेप्स (Synapse) पर पहुँचता है, जहाँ रसायनों के माध्यम से संदेश अगले न्यूरॉन में चला जाता है।
📸 [चित्र: तंत्रिका कोशिका (Neuron) का नामांकित चित्र यहाँ लगाएँ]
प्रश्न 2: मानव मस्तिष्क की आंतरिक संरचना और इसके विभिन्न भागों के कार्यों का विस्तृत वर्णन करें।
मानव मस्तिष्क शरीर का सर्वोच्च समन्वय केंद्र है। इसके तीन मुख्य भाग हैं:
1. अग्र-मस्तिष्क (Forebrain): इसमें प्रमस्तिष्क (Cerebrum) होता है। यह बुद्धि, स्मृति, तर्क, और चेतना का केंद्र है।
2. मध्य-मस्तिष्क (Midbrain): यह आँख की पुतली के आकार में परिवर्तन और प्रतिवर्ती क्रियाओं का समन्वय करता है।
3. पश्च-मस्तिष्क (Hindbrain): इसमें अनुमस्तिष्क (संतुलन), पॉन्स (श्वसन) और मेड्युला (हृदय की धड़कन, रक्तचाप जैसी अनैच्छिक क्रियाएं) शामिल हैं।
📸 [चित्र: मानव मस्तिष्क की आंतरिक संरचना यहाँ लगाएँ]